रांची, दिसम्बर 30 -- रांची। आसनसोल मंडल के लहाबोन-सिमुलतला रेलखंड के बीच मालगाड़ी के डिरेलमेंट के कारण रांची से परिचालित होने वाली तीन ट्रेनें मंगलवार को प्रभावित रही। इसमें रांची-गोड्डा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान से परिवर्तित मार्ग जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, हरलाटांड़ और हंसडीह होकर चली। दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग किऊल, तिलैया, बंधुआ, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा और राजाबेड़ा होकर चली। गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस वाया मुरी भी परिवर्तित मार्ग हंसडीह, हरलाटांड़, मोहनपुर, देवघर और जसीडीह होकर चली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.