इटावा औरैया, जून 2 -- इटावा, संवाददाता। भरथना थाना क्षेत्र में पाली कला गांव के पास मंगलवार सुबह एक महिला अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को लेकर डीएफसी रेलवे लाइन पर पहुंच गई और मालगाड़ी के सामने कूद गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मासूम बेटा घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के थानों और जनपदों से संपर्क कर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना के कारणों की ...