मालगाड़ी के सामने ट्रैक पर कूदा युवक, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 11 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से शुक्रवार देर रात वाराणसी को जा रही मालगाड़ी के सामने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक करीब 35 वर्षीय युवक कूद गया। घटना में युवक का शव कई टुकड़ों में बंट गया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्लेटफॉर्म के सीसीटीवी की जांच में पता चला कि युवक स्वयं ही मालगाड़ी के सामने आत्महत्या करने पहुंचा था। जीआरपी मृतक के शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.