मालगाड़ी के बेपटरी होने का असर दूसरे दिन भी रहा
रांची, जून 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। धनबाद मंडल के रजहरा स्टेशन में मालगाड़ी के बेपटरी होने का असर दूसरे दिन शुक्रवार को भी पड़ा। इससे रांची रेलमंडल की सात ट्रेनें प्रभावित हुईं। छह जून को सासाराम-रांची एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस पांच जून को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, गोमो, गया व सोन नगर होकर चली। रांची-बनारस एक्सप्रेस भी मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, गोमो, गया व सोन नगर होकर चली। रांची-नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस भी मुरी, बोकारो, राजाबेड़ा, गोमो व सोन नगर होकर चली। सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर सोन नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना व कटनी मुड़वारा होकर चलाई गई। यह भी पढ़ें- राजह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.