मालगाड़ी के धक्के से रेलकर्मी की मौत, जांच में जुटी रेल पुलिस
लातेहार, अप्रैल 27 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बरकाकाना बरवाडीह रेल खंड अंतर्गत महुआमिलान जंक्शन के पश्चिमी छोर पर पोल संख्या 179/8 के समीप मालगाड़ी के चपेट में आने से एक रेलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद कुमार के रूप में की गई। घटना के संबंध में सहकर्मी विजय कुमार ने बताया कि मृतक अरविंद कुमार रात्रि में रोलिंग स्टॉक की जांच ड्यूटी में लगा हुआ था, इसी दौरान अहले सुबह ड्यूटी के दौरान ही वह मालगाड़ी के चपेट आ गया। सुबह जब लोगों की नजर उनपर पड़ी आनन फानन में 108 एंबुलेंस को बुलाया गया ,लेकिन तबतक उसकी जान जा चुकी थी। इधर घटना की सूचना के बाद टोरी आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत रंजन सहाय, टीआई समेत रेलवे के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल की व घटना की सूचना जी आर पी बरकाकाना को दी गई, जिसके बाद जीआरपी की टीम पहुंचकर शव को अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.