पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।हैदरनगर थाना क्षेत्र के बाजार रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की रात में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। सूचना पाते ही हैदर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद हुसैनाबाद मंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान शहर थाना के बारहलोटा निवासी 34 वर्ष के नन्हू राम के रूप में की गई है। हैदर नगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि उपस्थित लोगों के अनुसार नन्हू राम हैदरनगर के एक होटल में काम करता था प्रारंभिक जांच में रात्रि में शौच के लिए निकला होगा इसी क्रम में मालगाड़ी के चक्कर में आने से उसकी मौत हो गई है। मामले की जानकारी मृतक के पर जनों को दे दी गई है सूचना पाते हैं मृतक के पद जन्म मौके पर पहुंचकर शव को...