चाईबासा, जनवरी 4 -- चाईबासा। ट्रैक मैन झी़कपानी के टुटुगुटू गांव निवासी लंका पुरती की किसी मालगाड़ी की चपेट करने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक पांडरासाली के पताहातु रेलवे ट्रैक में काम कर रहा था। अचानक उसी समय एक मालगाडी आ गया।जब वह कुछ समझ पाता वह मालगाड़ी के चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। पांडरासाली पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस घटनास्थल पर जा कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए 3, 30बजे सदर अस्पताल लाई। पुलिस ने बताया कि रविवार वह रेलवे ट्रैक में काम कर रहा था, लगभग 11बजे अचानक वह एक मालगाड़ी के चपेट में आ गया ,जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...