मालगाड़ी की छत पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा
धनबाद, सितम्बर 15 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद से गयाजी की ओर जा रही मालगाड़ी की छत पर चढ़ा युवक सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आ गया। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसका इलाज धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक मालगाड़ी की बोगी के ऊपर लेटा था। सुबह छह बजे ट्रेन के गोमो स्टेशन पर रुकते ही वह उठने की कोशिश करने लगा। इस दौरान 25 हजार वोल्ट क्षमता वाले हाइटेंशन ओवरहेड तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और झुलसे युवक को मालगाड़ी से नीचे उतारा। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.