मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- चुनार, मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के जमुई में रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कट कर शुक्रवार सुबह वृद्ध महिला कि मौत हो गई। सूचनापर पहुंची चुनार कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। काफी देर के बाद मृतका की पहचान जमुई निवासी 65 वर्षीय सैरुननिशा पत्नी स्व. सद्दीक के रूप में की गई। पुलिस मौकेा मुआयान करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सैरुननिशा सुबह घर से जलालपुर मैदान की ओर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक आई ट्रेन की चपेट में आने वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। मृतका को तीन पुत्र रियाजु ,निजामुद्दीन, गुलजार है । हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.