हाथरस, जनवरी 2 -- गुरुवार दोपहर को गांव नगला नंदू के निकट मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक मुरसान के गांव खोड़ा हजारी का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार दोपहर को नगला नंदू के निकट एक युवक मथुरा की ओर से जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक का नीचे का आधा हिस्सा बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। हादसे के बाद तमाम लोग एकत्रित हो गए। वहीं सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय कृष्णकांत पु़त्र सुरेश चंद्र निवासी गांव खोड़ा हजारी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल स्थित पोस्ट...