पलामू, जून 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के सुदना शांतिपुरी के समीप रेलवे लाइन पर गुरुवार के रात में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन गांव निवासी शिवप्रसाद राजकिशन के 66 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है। सूचना पाने के बाद शहर थाना क्षेत्र के टीओपी तीन प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस महेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक के मानसिक स्थिति ठीक नहीं था कुछ दिनों से अपने बेटी के घर सूदना शांतिपुरी में रहती थी गुरुवार के रात में एकाएक दरवाजा खोलकर निकल गई किसी ...