लखीमपुरखीरी, मई 25 -- गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक गोवंश पशु रेलवे ट्रैक पर आ गया और तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता को दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन और पशु चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया। इसके बाद भारतीय बजरंग दल के जिला संगठन मंत्री हिमांशु जोशी की टीम को मौके पर भेजकर मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कराया गया। जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3 बजे की है जब अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर गोवंश मालगाड़ी की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी की चपेट में आने से गोवंश की मौत उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के...