मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- मटसेना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। पटरी किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। घटना गांव दौंकेली की है। 11 वर्षीय कार्तिक पुत्र अनिल कुमार सुबह शौच करने के लिए जा रहा था। पटरी पार करते समय अचानक मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन, ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाई। परिजनों ने बताया कि उसके पिता की छह साल पूर्व पेड़ से गिरने पर मौत हो चुकी है। वह तीन भाई और एक बहने में तीसरे नंबर का था। थाना प्रभारी विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।वृ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.