पलामू, मई 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ऊंटारी रोड रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की सुबह में मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बहरा खुर्द निवासी प्रदीप चौधरी के 16 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में की गई है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। सोनाली के पिता प्रदीप चौधरी ने एमआरएमसीएच के पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार को बताया कि उसकी पुत्री ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में अपनी नानी के घर पर रहती थी। रविवार की सुबह में रेलवे क्रॉसिंग पार कर ऊंटारी बाजार जा रही थी। इसी क्रम में मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बाद में उसे गंभीर स्थिति में एमआरएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे ...