फिरोजाबाद, जुलाई 23 -- न्यू मकनपुर-न्यू टूंडला (डीएफसीसी) रेलखंड पर मंगलवार रात एक अज्ञात बुजुर्ग की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मंगलवार रात 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे पटरी किनारे पड़ा मिला। जानकारी होते ही आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। यह भी पढ़ें- Firozabad News: मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत बसई मोहम्मदपुर थाना प्रभारी कृष्ण स्वरुप पाल ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से 6...