चंदौली, अप्रैल 23 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के समीप गुरुवार की शाम चार बजे डाउन की मालगाड़ी की चपेट में आकर एक ठेला चलाने वाले 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। जीआरपी शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कर अगली कार्रवाई करने में जुटी है।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुढ़े खुर्द गांव निवासी 30 वर्षीय अविवाहित मल्लू ठेला चलाता था। जिससे भरण पोषण करता था। वही इसका बड़ा भाई क्लीम आटो चलाता है। गुरुवार की शाम चार बजे के लगभग स्टेशन परिसर में घर लाए हुए खाना को खाया। इसके कुछ देर बाद ही स्टेशन के समीप लाइन संख्या एक पर उसका कटा हुआ शव दिखा। आशंका जताई जा रही है कि डाउन की मालगाड़ी की चपेट में आ गया था। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची जीआरपी शव रेल पटरी से हटाकर कब्जे में लेकर शिानख्त की।...