बलिया, अप्रैल 17 -- रेवती। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नम्बर छह निवासी 40 वर्षीय स्वामीनाथ साहनी बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गया था। उसे सीएचसी रेवती पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे एम्बुलेंस से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार रेवती-बैरिया मार्ग पर स्थित कोलनाला क्रासिंग के पास वह सुरेमनपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर जख्मी हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...