रुडकी, अप्रैल 10 -- रुड़की। मालगाड़ी की चपेट में आकर एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी ने पंचनामा भरकर सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्सर जीआरपी प्रभारी राजीव चौहान ने बताया कि रुड़की के चावमंडी निवासी 24 वर्षीय प्रीति रुड़की के कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार को वह कोचिंग सेंटर के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि वह गंगनहर रेलवे पुल के पास से जा रही थी। इस बीच वह एक मालगाड़ी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी रुड़की को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और पहचान करने के बाद सूचना परिजनों को दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.