चाईबासा, मई 20 -- चाईबासा, संवाददाता। जगन्नाथपुर के डांगुवापोसी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मंझारी थाना अंतर्गत गुंडीमुंडी गांव निवासी 20 वर्षीय शुरू गोप की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शुरू गोप 13 मई को घर से निकली थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। सोमवार को परिवार को सूचना मिली कि वह सदर अस्पताल में भर्ती है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उस समय वह ठीक थी, लेकिन रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने अस्पताल से शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी के चपेट में आया , विक्षिप्त युवक की इलाज के दौरान मौत परिजनों ने बताया कि मृतिका का कुछ दिनों से मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वह अक्सर इधर-उधर भाग जाती थी। दुर्घटन...