पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बाजार रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की रात में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद हुसैनाबाद मंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान शहर थाना के बारहलोटा निवासी 34 वर्ष के नन्हू राम के रूप में की गई है। हैदरनगर के थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि उपस्थित लोगों के अनुसार नान्हू राम, हैदरनगर के एक होटल में काम करता था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रात में शौच के लिए वह निकला होगा इसी क्रम में मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई है। मामले की जानकारी मृतक के पर जनों को दे दी गई है। मृतक के परिजन मौके पर ...