दुमका, अगस्त 6 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि।नोनीहाट और बारापलासी रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार शाम एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से रेल परिचालन करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा। इस दौरान इस रेलखंड से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार गोड्डा की ओर जा रही सिंगल इंजन के सहारे चल रही मालगाड़ी नोनीहाट स्टेशन पहुंचने से पहले तेज बारिश के बीच इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण मालगाड़ी बीच रेलखंड में ही खड़ी हो गई। इसके चलते पूरे मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया। इंजन खराब होने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22310) जमालपुर-हावड़ा को हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे तक रोकना पड़ा। वहीं गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस (18620) नोनीहाट स्टे...