देवघर, अप्रैल 15 -- जसीडीह-मधुपुर रेलखंड के बीच मथुरापुर स्टेशन के समीप मंगलवार को एक मालगाड़ी के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया। घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और खराब इंजन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। रेल सूत्रों के अनुसार, स्थिति सामान्य करने के लिए जसीडीह से एक अतिरिक्त इंजन भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, ताकि खराब मालगाड़ी को जल्द हटाया जा सके। परिचालन बाधित होने का असर यात्री ट्रेनों पर भी पड़ा। यह भी पढ़ें- ट्रेनें चली देरी से, यात्री रहे परेशान आसनसोल-पटना स्पेशल लगभग 2 घंटे, सियालदह-बलिया, जनशताब्दी एक्सप्रेस लगभग आधा घंटा और एमएएस बरौनी स्पेशल करीब 4 घंटे की देरी से चली। इससे या...