पलामू, जून 12 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी के समीप रेलवे लाइन पर गुरुवार की रात में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन गांव निवासी शिव प्रसाद की 66 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है। शहर थाना के टीओपी तीन के प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता के नेतृत्व वाली टीम ने घटना से महिला के शव को कब्जे में लेकर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार थी। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत कुछ दिनों से अपनी बेटी के घर शांतिपुरी में रहती थी। गुरुवार की रात में दरवाजा खोलकर निकल गई। परिजनों को कुछ पता नह...