जमशेदपुर, फरवरी 26 -- चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाने की कवायद शुरू हो गई है, ताकि रेलवे बोर्ड से निर्धारित ढुलाई का लक्ष्य पूरा किया जा सके। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से अभी बंडामुंडा व झारसुगुड़ा तक करीब 110 किलोमीटर में ट्रैक्शन तार बदलने का आदेश हुआ है। इससे दोनों स्टेशनों के बीच 2x25 केवी का ट्रैक्शन तार लगेगा। वहीं, अभी 1x25 केवी के ट्रैक्शन से ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ रही हैं। ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की योजना पर रेलवे ट्रैक्शन तार बदलने में करीब 155 करोड़ रुपये खर्च करेगा। ट्रैक्शन बदलने का असर मालगाड़ियों से ढुलाई बढ़ाने के साथ वंदे भारत जैसी यात्री ट्रेनों की स्पीड पर भी पड़ेगा। इससे ट्रेनें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की दूरी कम समय में तय करेंगी। मालूम हो कि रेलवे में 2030 ...