संतकबीरनगर, जून 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद के मालखाने से सात साल पूर्व दर्ज जालसाजी के एक मुकदमें में जब्त 427 ग्राम गला हुआ सोना, 49,518 रुपये की नकदी और 14 नेपाली नोट गायब हो गया है। विभागीय जांच में इसकी पुष्टि हुई तो हड़कंप मच गया। इस मामले में वर्तमान हेड मोहर्रिर की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने तत्कालीन हेड मुहर्रिर राधेश्याम गुप्ता के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी हेड मोहर्रिर वर्तमान में बहराइच जिले में तैनात है।वर्तमान में कोतवाली खलीलाबाद में तैनात हेड मुहर्रिर गोविंद शरण पुत्र स्वर्गीय लवकुश निवासी रतनपुर खुर्द वार्ड नंबर-01 अंबेडकरनगर थाना फरेंदा जनपद महराजगंज 13 फरवरी 2024 से कोतवाली खलीलाबाद में हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात है। उनका आरोप है कि वर्ष 2018 में कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर मोहल्ले नि...