अयोध्या, मई 22 -- बीकापुर। कोतवाली पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सरकार बनाम दीपक श्रीवास्तव मुकदमा संख्या 154/22 में जामा तलाशी के दौरान जमा कराया गया मोबाइल फोन थाने के मालखाने से गायब हो गया। मामले में पुलिस पिछले तीन वर्षों से मोबाइल रिलीज कराने संबंधी रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल नहीं कर सकी है। मामला एसीजेएम न्यायालय में विचाराधीन है। सुनवाई के दौरान पुलिस पैरोकार ने मुंशी के अवकाश पर होने का हवाला देते हुए समय मांगा। जिसपर वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड प्रताप सिंह के जूनियर अधिवक्ता कमलेश यादव ने कड़ी आपत्ति जताई। अधिवक्ता ने न्यायालय में कहा कि पुलिस लगातार बहाने बनाकर तारीख ले रही है और मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। न्यायाधीश गीतिका सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए नाराजगी जताई और अगली सुनवाई 25 मई 2026 निर्धारित करते हुए विवेचक...