पूर्णिया, मई 11 -- धमदाहा, एक संवाददाता।अनुमंडल मुख्यालय स्थित आदर्श थाना धमदाहा में विभिन्न कांडों में जब्त की गई करोड़ों रुपये मूल्य की गाड़ियां रख-रखाव के अभाव में खुले आसमान के नीचे खराब हो रही हैं। मालखाना पूरी तरह भर जाने के कारण थाना परिसर में सैकड़ों वाहन लावारिस स्थिति में पड़े हैं, जो धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार नए थाना भवन के प्रथम तल पर बना मालखाना पूरी तरह भर चुका है। इसके बाद गार्ड रूम और आगंतुक कक्ष तक में जब्त सामान रखा गया है। थाना परिसर में खुले में खड़ी सैकड़ों मोटरसाइकिलें वर्षा, धूप और आंधी-तूफान की मार झेल रही हैं। कई बाइकें मिट्टी में धंसने लगी हैं। नीचे से चूहों द्वारा मिट्टी निकालने के कारण वाहनों की स्थिति और खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर नीलामी या उचित ...