धनबाद, फरवरी 20 -- मालकेरा दक्षिण पंचायत के टाटा मालकेरा सामुदायिक केंद्र में गुरुवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला लगाया गया। यह शिविर झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग की ओर से लगाया गया। धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां इसमें शामिल हुए और अपनी योग्यता के अनुसार अलग-अलग प्रतिष्ठानों में आवेदन किया। शिविर में कुल 180 अभ्यर्थियों ने नाम दर्ज कराया। इनमें 58 महिलाएं और 122 पुरुष शामिल थे। सुरक्षा प्रहरी, वाहन चालक, तकनीकी कर्मी, मिस्त्री, विद्युत कर्मी, शिक्षक, वेल्डर तथा विपणन प्रतिनिधि सहित अनेक पदों के लिए चयन की प्रक्रिया चली। शिविर में 14 प्रतिष्ठानों ने भाग लिया। इनमें एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज, युक्ति इंफोसिस्टम, लार्सन एंड टुब्रो, भारत फाइनेंशियल, रेक्सा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.