मालकिन के हत्यारे जर्मन शेफर्ड ने अब बहू पर किया हमला, पहले पैर में काटकर गिराया फिर दोनों हाथ नोचे
कानपुर, मई 4 -- Kanpur News: यूपी के कानपुर में 91 साल की मोहिनी त्रिवेदी को नोच-नोचकर मार डालने वाले पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने अब उनकी बहू पर हमला कर दिया। खूंखार कुत्ते ने महिला को पहले पैर में काटकर गिराया, फिर भागने पर दोनों हाथों में बुरी तरह से चबा लिया। खून से लथपथ मां को फर्श पर पड़ा देख बेटे ने जैसे-तैसे उन्हें कुत्ते के चंगुल से बचाया और रावतपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। विकास नगर बीमा विहार चौराहा निवासी धीर प्रशांत त्रिवेदी बेंगलुरु में मैकेनिकल इंजीनियर है। उसकी 70 वर्षीय मां किरन त्रिवेदी यहां रहती हैं। एक मई को प्रशांत छुट्टी लेकर घर आया। इसके कुछ देर बाद वह पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते रॉबर्ट को घर ले आया। इसी कुत्ते ने पिछले साल 19 मार्च को पुदुचेरी के पूर्व उप राज्यपाल त्रिभुवन प्रसाद तिवारी की बहन व प्रशांत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.