पटना, फरवरी 24 -- बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी सुरक्षा घटा दी गई है। सांसद ने गृह मंत्री एवं डीजीपी पर निशाना साधा और अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। पप्पू यादव ने दावा किया कि उनकी सुरक्षा में तैनात बीएमपी यानी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवानों को हटा दिया गया है। उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर जान से मारना है तो मार ही दो, नाटक क्यों किया जा रहा है? सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में गृह मंत्री और डीजीपी से पूछा कि उनसे क्या दुश्मनी है जो सुरक्षा को घटा दिया गया। सांसद ने कहा कि उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, फिर बीएमपी जवानों को सुरक्षा से हटाने का मौखिक आदेश किसने जारी किया? उन्होंने सवाल किया कि क्या बीएमपी जवानों की जगह उनकी सुरक्षा में होमगार्ड की तैनात...