पटना, अप्रैल 29 -- हाल ही में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गोली से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले एक युवक की मौत पर हंगामा मचा हुआ है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली पुलिस ने बिहार के युवक की हत्या की और बीजेपी चुप है। अब 26 अप्रैल को दिल्ली पुलिस की गोली से बिहारी युवक पांडव कुमार की मौत पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का एक बयान भी सामने आया है। उनके इस बयान के बाद अब विवाद भी खड़ा हो सकता है। दरअसल जीतन राम मांझी ने कहा है कि मार दिया तो मार दिया कौन बड़ी बात है। जीतन राम मांझी ने दिल्ली पुलिस के कॉनस्टेबल की गोली से बिहारी युवक की मौत से संबंधित पूछे गए सवाल पर कहा, 'ये कौन बड़ी बात है भाई, मार दिया तो मार दिया। मारा गया पुलिस की गोली से तो कोई ऐसी बात होगी। इसकी जांच होगी। जांच के बाद अगर मारने वाला ...