गुगरापुर(कन्नौज), मई 27 -- Kannauj News: यूपी के कन्नौज में कानपुर की पुलिस टीम पर हमला सादी वर्दी में होने की वजह से नहीं हुआ। यह दावा पुलिस की एफआईआर में किया गया है। इसमें बताया गया कि बाइक चोरी के आरोपी राजीव उर्फ दीपू ने गांव वालों को नाम लेकर बुलाया और कहा कि पुलिस वालों को मार डालो। इसके बाद लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने टीम को घेर पुलिस पर हमला कर दिया। मारपीट में चौकी प्रभारी दिवाकर पांडेय बेहोश होकर गिर पड़े। मामले में राजीव उर्फ दीपू समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। कोतवाली गुरसहायगंज में दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक पनकी थाने की टीम मंगलवार दोपहर बाइक चोरी के एक मामले में माल-मुल्जिम की तलाश में बढ़ौरा गांव पहुंची थी। टीम में पनकी मंदिर चौकी प्रभारी दिवाकर पांडेय, स्वाट टीम के सैय्यद मोहम्मद इमरान, अवधेश कुमार और अन्य पुलिस...