मार्शल आर्ट से आत्मरक्षा और योग से सेहत की सीख
मैनपुरी, मई 24 -- एबीवीपी नगर इकाई मैनपुरी की ओर से भजनानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर वंशीगौहरा में सात दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को शिविर के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों के कुशल प्रशिक्षकों ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षक सोमेश सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट के गुर सिखाए और व्यक्तित्व विकास की बारीकियों से अवगत कराया। योग प्रशिक्षक अर्चना सिंह ने प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी को योग अपनाना चाहिए, क्योंकि यह मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ बीमारियों से भी बचाता है। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने आत्मरक्षा से जुड़े विभिन्न कौशलों का किया प्रदर्शन छात्राओं को अशफा अख्तर ने नृत्य का और राखी राजपूत ने मेहंदी लगाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.