मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में डीपीएस चास की छात्राओं ने जीते पदक
बोकारो, जून 26 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) चास की छात्राओं ने राष्ट्रीय व अंतर जिला स्तर की मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले व राज्य का नाम रोशन किया है। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया काट्टे (कराटे) चैंपियनशिप में विद्यालय की छात्रा ईशा पटेल ने अंडर-12 पर्पल बेल्ट वर्ग की काता स्पर्धा में स्वर्ण व कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं बोकारो में आयोजित आठवीं इंटर डिस्ट्रिक्ट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 में अनन्या अनंता ने काता व कुमिते स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर दोहरी सफलता प्राप्त की। विद्यालय की निदेशिका-सह-प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.