रामगढ़, सितम्बर 6 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। एचआरके खेलो भारत फाउंडेशन सह मार्शल आर्ट्स फेडरेशन दिल्ली की ओर से मार्शल आर्ट के माहिर प्रमोद पाठक को महागुरु मार्शल आर्ट अवार्ड 2026 से नवाजा गया। यह उपलब्धि उनके मार्शल आर्ट को विश्व स्तर में बढ़ावा में दिए गए सहयोग के लिए दिया गया। प्रमोद कुमार पाठक को मिली इस उपलब्धि से खेल जगत के लोगों में खुशी की लहर है। प्रमोद पाठक मॉडर्न मार्शल आर्ट्स कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य परीक्षक और प्रशिक्षक भी है। साथ ही इंडियन कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी है। इनकी उपलब्धियों के लिए इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इनको राज्य सरकार तथा भारत सरकार की ओर से कई पुरस्कार भी मिल चुका है। सिहान प्रमोद पाठक ब्लैक बेल्ट छठी डॉन उपाधि प्राप्त शिक्षक है। इन्होंने कराटे अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक दर्जनो...