गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- नोएडा, राजेश शर्मा। राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स गेम्स में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने 25 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता रविवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में समाप्त हुई। प्रतियोगिता में कई राज्यों के 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मार्शल आर्ट्स गेम्स की काता स्पर्धा में जिले के श्रीधर डागा, अर्शिया और काश्वी सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं कुमिते स्पर्धा में धैरवी , अर्शिया, वैष्णवी शर्मा, अहंया शिवि सिंह, आराध्या अशोक, इलिया नूर ख़ान, लक्षित कुमार, श्रीधर डागा, वीरांश अग्रवाल, निशि, लव , रूबी , अनिका तंवर, नवन्या, रीतिशिका, अथर्व, सुमित, दर्श और अमन सारस्वत ने स्वर्ण पदक झटके। जिला मार्शल गेम्स एसोसिएशन के सचिव अफजल खान ने बताया कि प्रतियोगिता में कई अन्य खिलाड़ियों ने भी रजत और कांस्...