कानपुर, मार्च 25 -- खाड़ी युद्ध भले ही यहां से हजारों किलोमीटर दूर हो,लेकिन उसका प्रभाव आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। दूर दराज नौकरी कर रहे लोगों की कहीं गैस का संकट होने तो कहीं फैक्ट्री बंद होने के कारण नौकरी जा रही है। ऐसे में लोग जीवन यापन करने के लिये वापस अपने घर लौट रहे हैं। खाड़ी युद्ध का बड़ा प्रभाव अब अपने यहां के लोगों पर पड़ता नजर आने लगा है। गैस ईंधन से संचालित इकाईयों से लेकर खाड़ी देशों से आने वाले कच्चे माल और यहां से जाने वाले माल की आवाजाही रुक जाने से उद्योग रुक रहे हैं। इसका असर इन उद्योगों में काम करने वाले लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। नौकरी जाने के बाद लोग अपने घर गांव लौट कर स्थिति सामान्य होने तक कोई रोजगार या मजदूरी की तलाश में लग चुके हैं। अमराहट थाना क्षेत्र के मिलानपुर गांव निवासी संतोष कुशवाहा गुजरात के राजकोट शह...