प्रयागराज, मार्च 14 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक थाना के सड़वा मोड़ तिराहे पर शनिवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करछना थाना क्षेत्र के अन्तहिया की रहने वाली 42 वर्षीया अंजू पांडेय पत्नी स्व. अखिलेश्वर पांडेय औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा कला, ओम शांतिपुरम कॉलोनी में मकान बनवाकर एक दिव्यांग बेटे और एक 15 वर्षीय पुत्री के साथ रहती थी। अंजू पांडेय शनिवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली हुई थी। जैसे ही वह सड़वा तिराहे के समीप ओम शांतिपुरम कॉलोनी के सामने सड़क क्रॉस कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में महिला को टक्कर मार दिए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को नजदीकी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.