मार्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार जख्मी
मुंगेर, जून 17 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर राजकीय राजमार्ग संख्या-22 पर मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में मार्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान संग्रामपुर थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 60 वर्षीय विष्णुदेव सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक बांका जिले के शंभूगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत भागवतचक नहलोन गांव निवासी 26 वर्षीय रामरक्षा कुमार है। उसका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, विष्णुदेव सिंह रोज की तरह मंगलवार सुबह भी घर से टहलने के लिए निकले थे। सुबह करीब 4.30 बजे सुखदेव नगर मुशहरी के समीप उनकी टक्कर एक तेज रफ्तार बाइक से हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े। घटना के समय सड़क सुनसान थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.