वाराणसी, अप्रैल 6 -- शिवपुर। नारायण पार्क के पास सोमवार को मार्निंग वॉक पर निकली वृद्धा की सोने की चेन बदमाशों ने छीन ली। भागते वक्त बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाले। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने कहा कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 85 वर्षीया कुसुम शाह सोमवार सुबह घर से थोड़ी दूर नारायण पार्क के पास टहल रही थीं। सफेद रंग की बाइक से आए दो बदमाश उनसे किसी व्यक्ति का पता पूछने लगे। मौका पाकर दोनों उनकी सोने की चेन छीन ली। भागते वक्त दोनों बदमाशों ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। पीड़िता के नाती ने आरोप लगाया कि पुलिस इलाके में गश्त नहीं करती है।

हिंद...