मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारूकापुरा मोहल्ले में शनिवार की सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले अधिवक्ता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश बाइक से भागने में सफल रहे। इस घटना की फुटेज सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि ग्राम प्रधानी के विवाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की गयी है। मृत अधिवक्ता के परिजनों ने गांव के ही दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। विंध्याचल कोतवाली के देवरी गांव निवासी राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह नगर के कतवारूकापुरा मोहल्ले में मकान बनवा कर रहते थे। उनकी पत्नी गांव की प्रधान है। इससे पहले राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह...