उरई, मार्च 16 -- कोंच। कोतवाली क्षेत्र के भदेवरा गांव में एक मानसिक रोगी ने दो दिनों में दो किशोरों को बुरी तरह पीट दिया। जिसमें दोनों घायल हो गई जिसमें एक किशोर को इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया। घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। भदेवरा निवासी सूरज सिंह सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर गया था। तभी गांव के संस्कार ने हमला कर दिया और मारपीट कर दी। बच्चे को पिटता देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े और युवक को ललकार कर भगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बालक की मां ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। बताया गया कि दो दिन पहले भी संस्कार ने गांव के ही शिवम 8 वर्ष पर उसके घर के बाहर खेलते समय हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अभी झांसी में इलाज चल रहा है। ...