लोहरदगा, अप्रैल 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर किस्को मोड़ निवासी झनकू लोहरा के 42 वर्षीय पुत्र मुकेश लोहरा की रविवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी अनुसार मुकेश लोहरा रोज की तरह रविवार सुबह करीब चार बजे घर से चाय पीकर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बादपरिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.