आरा, दिसम्बर 15 -- पीरो, संवाद सूत्र मार्टिन रेलवे की जमीन का सर्वे कराए जाने के बाद कब्जा हटाने की कवायद शुरू कर दी जायेगी। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने रविवार को दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक में आरा-सासाराम स्टेट हाईवे, बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे के फुटपाथ से अवैध कब्जा हटाने से विस्थापित दुकानदार और पुराने स्टेशन रोड के दुकानदार शामिल हुए। एसडीओ ने बैठक में घोषणा की कि सर्वे के बाद ही कब्जा हटाने का फैसला लिया जाएगा ताकि रोजगार भी चलता रहे और विस्थापित दुकानदारों को भी जगह मिल जाये। इसी के साथ बाकी बची जगह में ऑटो स्टैंड भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुतेरे लोगों ने अपनी जरूरत से अधिक जगह कब्जा कर अपना व्यवसाय फैला रखा है। वैसे लोगों से एसडीओ ने सख्त लहजे में अनुरोध किया कि अनावश्यक और अधिक जमीन घेर कर न रखें। आवश्यकता से अधिक जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.