नई दिल्ली, फरवरी 27 -- मार्च 2026 का महीना छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ साथ छुट्टियों का भी खास मौका लेकर आ रहा है। इस महीने कई बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से देशभर के स्कूल और कॉलेज अलग अलग तारीखों पर बंद रहेंगे। हालांकि छुट्टियों की अंतिम घोषणा राज्य सरकारों और संबंधित शिक्षण संस्थानों की अधिसूचना पर निर्भर करेगी, इसलिए हर जगह एक जैसा कैलेंडर नहीं होगा। त्योहारों की वजह से मार्च में पढ़ाई का शेड्यूल कई बार टूटेगा, जिससे छात्रों को छोटे छोटे ब्रेक मिलेंगे। वहीं कुछ संस्थान परीक्षा या अन्य गतिविधियों के कारण सीमित रूप से खुले भी रह सकते हैं।देशभर में पड़ने वाली प्रमुख छुट्टियां4 मार्च, बुधवार - होली रंगों का यह प्रमुख त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन अधिकतर स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं।...