एटा, जनवरी 2 -- पड़ रही कडाके की सर्दी का असर मेडिकल कालेज की ओपीडी में भी दिखायी देने लगा है। वर्तमान में आ रहे मरीजों की तादात 15 दिन पूर्व के मरीजों की तुलना में आधी रह गई है। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन दिखना बंद हो गई है। उपचार लेने के लिए मरीज आसानी से ओपीडी में पहुंचकर चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं। डाक बगलिया स्थित मेडिकल कालेज की चिकित्सा विंग में संचालित ओपीडी में एक पखवाड़े पूर्व की अपेक्षा मरीजों की तादात आधी रह गई है। वर्तमान में मेडिसिन, बालरोग, ईएनटी, डेन्टल, अस्थिरोग, नेत्ररोग, त्वचा रोग ओपीडी में 300 से 400 तक ही मरीज पहुंच रहे है। पंद्रह दिन पूर्व तक मरीजों की यह संख्या ओपीडी में दोगुनी रहती थी। मेडिसिन और त्वचा रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या 800 से एक हजार तक पहुंच रही थी। कड़ाके की सर्दी पड़ने के कारण अधिक परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.