कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनियां वर्षों से 5जी सेवा मुहैया करा रहीं हैं। बीएसएनएल अभी 4जी सेवा पूरी तरह मुहैया नहीं करा पा रहा है। कानपुर नगर में 4जी बेस ट्रांससीवर स्टेशन (बीटीएस) लगाने का दूसरे फेज का काम अटका है। जबकि मार्च के पहले सप्ताह से ही काम शुरू हो जाना था। ऐसे में, बीएसएनएल की 2जी-3जी सेवा से उपभोक्ता परेशान हैं। बीएसएनएल के 3जी टॉवर की रेंज 300 मीटर तक है। ऐसे में, क्षेत्र और उपभोक्ताओं की संख्या के हिसाब से बड़ी संख्या में 3जी के टॉवर लगाए जाने चाहिए थे, लेकिन सरकार ने कम रेंज के बीटीएस की संख्या नहीं बढ़ाई। लिहाजा, बीएसएनएल नेटवर्क धड़ाम हो गया। जो उपभोक्ता 3जी टॉवर की रेंज में हैं उन्हें ही बेहतरीन नेटवर्क मिल रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए बीएसएनएल ने कानपुर में बीते साल पह...