नैनीताल, जनवरी 22 -- भवाली, संवाददाता। सेनिटोरियम रानीखेत रोड बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पहली मार्च से इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इससे भवाली बाजार में वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बने इस बाईपास में 30 मीटर लंबा स्पान पुल तैयार किया गया है, जो क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में अंतिम चरण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 मार्च को तकनीकी मुआयना करने जाने के बाद बाईपास को विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। बाईपास के शुरू होने से भवाली बाजार में यातायात का दबाव कम होगा। जाम की समस्या से व्यापरियों को निजात मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी आवागमन में र...