गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके कमान सराय, बस स्टैंड और महावीर चौक पर लगने वाले रोजाना के ट्रैफिक जाम से अब जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) द्वारा यहां बनाई जा रही नई बेस लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और मार्च तक इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वर्तमान में बस स्टैंड और महावीर चौक के पास पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालक अपनी गाड़ियों को सड़कों के किनारे पार्क कर देते हैं। इससे न केवल पैदल चलने वालों को परेशानी होती है, बल्कि पूरे क्षेत्र में घंटों जाम लगा रहता है। नई बेस लेवल पार्किंग शुरू होने से सैकड़ों वाहनों को सुरक्षित जगह मिलेगी और मुख्य सड़कें...