देहरादून, मई 20 -- देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने रोडवेज प्रबंधन को पत्र भेजकर कर्मचारियों के लंबित वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मार्च महीने से अब तक वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार चलाने, बच्चों की फीस और दैनिक खर्च पूरे करने में कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...